twitter

जब आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को स्टार्ट करते हैं तो सब से पहले पासवर्ड डालने का पेज खुलता है जिसमे आप को पासवर्ड टाइप करना होता है और जब आप पासवर्ड टाइप करते है तब आप का कंप्यूटर या लैपटॉप खुलता है ।अगर आप अपना कंप्यूटर या लैपटॉप किसी को बिना इज़ाज़त इस्तेमाल नहीं करने देना चाहते है तो फिर पासवर्ड का आप्शन ठीक है लेकिन अगर आप का कंप्यूटर या लैपटॉप आप के अलावा कोई दूसरा इस्तेमाल नहीं करता है तो आप पासवर्ड के आप्शन को बंद कर सकते हैं यानि स्टार्ट बटन को दबाने के बाद सीधा आप का डेस्कटॉप खुल जायेगा।
पासवर्ड के आप्शन को बंद करने के लिए सबसे पहले स्टार्ट बटन को क्लिक करें और रन को क्लिक करें और फिर खुले हुवे रन विंडो के सर्च बॉक्स में control userpasswords2 टाइप करके ओके दबा दें।


ओके दबाने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा उसमे बायीं तरफ उपर की ओर user को क्लिक करें ।


 User को क्लिक करने के बाद निचे लिखे हुवे Users must enter a user name and password to use this computer के आगे बने हुवे बॉक्स को अन चेक करदें और फिर निचे ओके दबा दें ।
इसके बाद जब आप अपने कंप्यूटर को स्टार्ट करेंगे तो पासवर्ड का आप्शन नहीं आएगा और अगर आप फिर पासवर्ड का आप्शन चाहते है तो यही प्रक्रिया आप्नाये और फिर Users must enter a user name and password to use this computer के आगे बने हुवे बॉक्स को टिक करदें ।

29 January 2012 | 3 comments | Labels:

3 comments:

  1. डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण)
    January 29, 2012 9:30 PM

    बहुत सुन्दर प्रस्तुति!

  1. नवज्योत कुमार
    January 30, 2012 10:41 AM

    क्या हम यह प्रक्रिया विंडोज एक्स्पी में उपयोग कर सकते है?

  1. tripurari
    January 31, 2012 5:57 PM

    majedar hai .

Post a Comment

क्या आप को ये पोस्ट अच्छा लगा ,अनुसरण करे...
अगर देखने वाले लोग हो तो लिखने में भी मज़ा आता है |

टिपण्णी

ddd